Samastipur

मां की डांट से नाराज तीन नाबालिग भाई-बहन घर से भागे, समस्‍तीपुर स्‍टेशन पर सकुशल RPF ने किया बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मां की डांट से नाराज होकर घर से भागे तीन भाई-बहनों को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सकुशल बरामद कर लिया। इससे पूर्व घर से तीनों बच्चों के भागने पर उसके पिता ने आरपीएफ हेल्प लाइन संख्या 139 पर शिकायत दर्ज कराई थी। रेल मंडल का सुरक्षा नियंत्रण कक्ष तत्काल हरकत में आ गया। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष ने रेल मंडल अंतर्गत सभी स्टेशन स्थित आरपीएफ को अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ को अलर्ट कर दिया। इसके बाद खोजबीन के क्रम में आरपीएफ को समस्तीपुर जंक्शन सफलता मिली।

दरअसल मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के सुगौना गांव में मां की डांट से नाराज होकर एक नाबालिग लड़की अपने छोटे भाई व बहन के साथ घर से भागकर ट्रेन में सवार होकर दरभंगा पहुंच गई। इसके बाद दरभंगा से दूसरी ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर जंक्शन पहुंच गई। यहां पर तीनों भाई-बहन स्टेशन परिसर में बैठी रही।

आरपीएफ टीम ने आपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत जंक्शन पर किया बरामद :

आरपीएफ टीम ने आपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत सीसीटीवी फुटेज से पूरे परिसर की जांच की। इसके साथ जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्म, यात्री विश्रामालय, टिकट काउंटर सहित अन्य स्थानों पर खोजबीन की गई। इस क्रम में टीम को प्लेटफार्म संख्या पांच पर तीन बच्चे एक साथ बैठे मिले। टीम ने तीनों बच्चों से आवश्यक पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में पहचान होने पर तीनों को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। इसके उपरांत चाइल्ड लाइन को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। आरपीएफ एएसआई ने चाइल्ड लाइन के सदस्य कमलेश चौधरी को तीनों नाबालिग लड़का-लड़की को सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ अधिकारियों को बड़ी बच्ची ने बताया कि मां ने उसके साथ डांट फटकार की थी। इसी पर वह घर से निकल गई थी। इस क्रम में उसके छोटे भाई-बहन भी घर छोड़कर उसके साथ निकल गए।

बाइट :

आरपीएफ हेल्प लाइन संख्या 139 पर मधुबनी जिले से रेलवे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में दो लड़की व लड़का के घर से भागने की सूचना मिली थी। इसके बाद पदाधिकारियों अलर्ट करते हुए जांच का आदेश दिया गया था। जांच के क्रम में समस्तीपुर आरपीएफ टीम ने तीनों को सकुशल जंक्शन परिसर से बरामद कर लिया। इसके बाद तीनों नाबालिग को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया है।

-एसजेए जानी मंडल सुरक्षा आयुक्त, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

25 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago