Samastipur

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना में तैनात पुलिसकर्मी को हार्टअटैक का दौरा, अस्पताल में पहुंचते-पहुंचते तोड़ा दम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफ्फसिल थाना में कार्यरत जमादार 55 वर्षीय प्रमोद कुमार की रविवार की देर शाम ऑन ड्यूटी हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट सहित पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई। बताया जाता है कि रविवार की शाम ड्यूटी पर निकलने से पहले प्रमोद कुमार वर्दी पहनने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें सीने में जोड़ का दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आज ही मृतक के बड़े पुत्र अभिमन्यु कुमार पिता से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद देर शाम थाना के बैरक में ड्यूटी से निकलने से पूर्व ही उन्हें दिल का दौरा आ गया। बताया जाता है कि प्रमोद कुमार पटना जिले के नौबत पनहरा के रहने वाले थे। फिलहाल मुफ्फसिल थाना में क्युआरटी डायल नंबर 112 इमरजेंसी वाहन पर तैनात थे। हार्ट अटैक आने के बाद आनन-फानन में पुत्र व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

11 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

12 घंटे ago