समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पहुंचे पूसा, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्रों का किया निरीक्षण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने शुक्रवार को बोरोलॉग इंस्टीच्यूट फॉर साउथ एशिया (बीसा) के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जलवायु अनुकूल कृषि फसल, मेड़ विधि से मक्का की फसल, धान की सीधी बुआई, मेड विधि से सोयाबीन की खेती, ड्रोन से उर्वरक छिड़काव, कृषि यंत्रो का संग्रह आदि का अवलोकन कर खेती के नवीनतम तरीको व पैदावार के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

मौके पर बीसा प्रमुख डॉ. राजकुमार जाट ने कहा कि मेड़ विधि से मक्का फसल का औसत पैदावार 60 क्विंटल होता है। बीसा प्रमुख ने कहा कि प्रत्येक वर्ष करीब 5 हजार किसानों को गेहूं व धान के बीज उपलब्घ करा रहा है। वहीं करीब 10 हजार किसान बीसा का भ्रमण कर नई तकनीक से रूबरू हो रहे हैं। मौके पर मंत्री ने बीसा के कार्यो की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक चन्द्रदेव सिंह, डीएओ, दरभंगा संजय सिंह, डीएओ समस्तीपुर विकास कुमार, वैज्ञानिक डॉ.विजय सिंह मीणा, डॉ. अविनाश पाण्डेय, डॉ. अर्पित गौर, डॉ. राजेश रेड्डी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व कृषि मंत्री कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली का भ्रमण किया। इस दौरान केन्द्र की गतिविधियों को देखा। मौके पर सोयाबीन की खेती को पूरे प्रदेश में बढ़ाने समेत कई निर्देश दिया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150