शनिवार, सितम्बर 19, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से भरी बस के चालक के साथ हरपुर चौक और भूस्कौल चौक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर से जा रहे कुछ युवकों को बस को आगे निकलने के लिए हॉर्न बजाना नागवार गुजरा. इसके बाद विवाद बढ़ गया और युवकों ने बस चालक के साथ मारपीट कर दी.

बताया गया कि छात्रों से भरी बस ढोली से पूसा की ओर आ रही थी. भूस्कौल चौक से आगे निकलने पर हरपुर चौक की तरफ से ट्रैक्टर पर विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा रखकर कुछ युवक विसर्जन के लिए जा रहे थे. ट्रैक्टर पर डीजे बज रहा था और युवक नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे. बस चालक ने ट्रैक्टर को साइड कर बस को आगे निकालने के लिए सामान्य रूप से कई बार हॉर्न बजाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हॉर्न बजाने को लेकर विसर्जन में जा रहे युवक चालक से उलझ गये. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया.

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

चालक को बचाने बस से नीचे उतरे छात्र

चालक के साथ मारपीट होते देख बस में सवार छात्र नीचे उतर गये और चालक को बचाने का प्रयास करने लगे. वहीं, कुछ छात्रों ने पूरे घटनाक्रम का मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश कुमार और एसआई सन्नी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले छात्रों को बस में बैठाकर विश्वविद्यालय के लिए रवाना किया. घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

IMG 20240904 WA0139

मोबाइल वीडियो से उपद्रवियों की पहचान का प्रयास

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, छात्रों द्वारा बनाये गये मोबाइल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रथम दृष्टया करीब नौ युवकों को चिह्नित किये जाने की बात सामने आयी है. इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. हालांकि, खबर प्रेषित किये जाने तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन लेकर थाना कर्मी नहीं पहुंच पाये थे.

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150