समस्तीपुर : समस्तीपुर सहित रेल मंडल के छह स्टेशनों पर एलइडी टीवी लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे अगर स्वीकृति मिल जाती है, तो जल्द ही स्टेशनों पर 55 इंच के एलइडी टीवी प्लेटफाॅर्म पर लगे हुए नजर आयेंगे। समस्तीपुर के अलावा जिन स्टेशनों को इसमें शामिल किया गया है उसमे हसनपुर, दरभंगा, लहेरियासराय, जयनगर, मधुबनी भी शामिल हैं।
हर प्लेटफार्म पर दो एलइडी टीवी लगाने का प्रस्ताव है। इन टीवी के माध्यम से यात्रियों को उद्घोषणा ट्रेनों के आगमन प्रस्थान की जानकारी, रेलवे के विभिन्न नियमों की जानकारी आदि मुहैया कराई जायेगी। बताते चलें कि पटना सहित अन्य स्टेशनों पर यह सुविधा पहले ही मिल रही है।
हालांकि, समस्तीपुर स्टेशन पर टीवी स्क्रिन के माध्यम से यात्रियों का न तो मनोरंजन हो पता है और न ही जानकारियां मिल पाती है। सभी जगह उद्घोषणा पैसेंजर अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से ही यात्रियों को ट्रेनों के आगमन प्रस्थान की जानकारी बोलकर दी जाती है। ऐसे में अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो यहां यात्री सुविधा और भी बेहतर हो पायेगी।
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…