Samastipur

मक्का लदान में पूर्व मध्य रेल द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित, समस्तीपुर रहा अव्वल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मक्का के लदान के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल द्वारा एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के 20 मई, 2024 तक कुल 172 रेक मक्का का लदान किया गया जिससे 62.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के पूरे वर्ष में पूर्व मध्य रेल द्वारा कुल 311 रेक मक्के का लदान किया गया था तथा इससे 146 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था।

विदित हो कि मक्का का लदान पूर्व मध्य रेल के सोनपुर एवं समस्तीपुर मंडलों से मुख्यतः उत्तरी भारत के अम्बाला, रूद्रपुर आदि स्टेशनों तथा दक्षिण भारत के ईरोड एवं तिरूपुर आदि स्टेशनों के लिए किया जाता है। चालू वित्तीय वर्ष में 20 मई, 2024 तक सोनपुर मंडल द्वारा 100 रेक का लदान किया गया है। जिससे 35 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पूरे वर्ष में 189 रेक के लदान से 85 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था।

इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में 20 मई, 2024 तक समस्तीपुर मंडल द्वारा 72 रेक का लदान किया गया है। जिससे 27.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पूरे वर्ष में मक्के के 122 रेक के लदान से 61 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर दी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

30 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago