Samastipur

समस्तीपुर मंडल: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बिना कोई आदेश के ही संचालित हो रहा था पेंट्रीकार, सभी सामग्री जब्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में संचालित ट्रेन संख्या 12562 नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बिना कोई कार्यादेश के ही पेंट्रीकार का संचालन किया जा रहा था। इसका खुलासा रेल अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सीनियर डीसीएम सुचि सिंह के निर्देश पर एसीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को ट्रेन संख्या 12562 नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की जांच समस्तीपुर स्टेशन पर की गयी।

जांच टीम में एसीएम राजेश कुमार के अलावे मुख्यालय डीसीआई रवि सहनी, नंदन कुमार झा, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी सहित अन्य शामिल थे। पेंट्रीकार की जांच के दौरान लीज ऑफ कांट्रैक्ट खत्म हो चुका था। वहीं पेंट्रीकार का लाईसेंस फीस भी जमा नहीं किया गया था।

साथ ही उक्त ट्रेन में पेंट्रीकार के संचालन करने का भी कोई आदेश नहीं था। जिसके कारण जांच अधिकारी ने पेंट्रीकार में रखे आटा, चावल, तेल, पानी, ठंडा, बिस्कुट सहित अन्य सामग्रियों को जब्त कर लिया। साथ ही इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को भी दी गयी। जबकि पेंट्रीकार में जांच के दौरान अनाधिकृत रुप से यात्रा कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया। जिससे बतौर जुर्माने के रुप में लगभग 14234 रुपए भी वसूल किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago