Politics

चिराग पासवान ने कहा, हमने मंदिर बना मां जानकी को सम्मान दिया और ये अपशब्द कह रहे, फैसला आप खुद करें

बिहार के विकास के लिए बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प के साथ लोजपा (रामविलास) की ओर से गुरुवार को मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआइटी) मैदान में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आइएनडीआइ के नेताओं पर निशाना साधा। कहा, इनके संस्कार में अपशब्द कहना है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी मौजूदगी में मेरी मां के लिए अपशब्द कहे गए। अब पीएम मोदी की श्रद्धेय मां के साथ ऐसा हुआ। अब आपको तय करना है कि अपशब्द कहने वाले को चुनें या सम्मान देने वालों को। हमने सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास कर माता का सम्मान किया। दूसरी ओर ये लोग माता को अपशब्द कह रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

43 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

1 घंटा ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago