Samastipur

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने NIRF रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 4 सितम्बर को जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में विश्वविद्यालय ने कृषि एवं संबद्ध विश्वविद्यालयों की श्रेणी में देशभर में 14वां स्थान हासिल किया है। वहीं, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय को पहला स्थान मिला है। इतना ही नहीं, पूर्वी भारत के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में भी यह विश्वविद्यालय प्रथम स्थान पर रहा है।

पिछले वर्ष (2024) विश्वविद्यालय की रैंक 29वीं थी, जबकि इस वर्ष 15 पायदान की छलांग लगाते हुए यह 14वें स्थान पर पहुंच गया है। लगातार दो वर्षों से रैंकिंग में सुधार होना विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय ने कहा कि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार के क्षेत्र में हो रहे तेजी से सुधार का ही परिणाम है कि विश्वविद्यालय को यह उपलब्धि मिली है।

उन्होंने कहा कि इस सफलता में शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं सभी का योगदान है। साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की और लक्ष्य रखा कि विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में भी चमकाना है। कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले तीन वर्षों से लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है।

निदेशक अनुसंधान डॉ. ए. के. सिंह ने बताया कि अनुसंधान की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और किसानों व आम लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए रिसर्च किए जा रहे हैं। पिछले तीन सालों में विश्वविद्यालय को 13 से अधिक पेटेंट प्राप्त हुए हैं।

निदेशक शिक्षा डॉ. उमाकांत बेहरा ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार सुधार हुआ है। कुलपति की पहल पर शुरू किया गया दीक्षारंभ कोर्स विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक अनूठा कदम है, जिसकी सफलता को देखते हुए सरकार ने इसे देश के सभी विश्वविद्यालयों में लागू कर दिया है।

एनआईआरएफ रैंकिंग शिक्षा मंत्रालय द्वारा विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के प्रदर्शन के आधार पर जारी की जाती है। इसमें शिक्षा, अनुसंधान, विद्यार्थियों की सफलता और समावेशिता जैसे विभिन्न मानकों पर अंक देकर संस्थानों को रैंक प्रदान की जाती है। यह प्रणाली 2015 से लागू है। बेहतर रैंकिंग हासिल करने से डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में शिक्षकों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल है और एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago