Samastipur

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चलकर अब समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर पंचायत में चर्चा का विषय बन गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक युवती अपनी प्रेमी को पाने के लिए समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के बल्लीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 पहुंचकर पिछले चार दिनों से गांव में रहकर दर-दर भटक कर न्याय की गुहार लगा रही है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच पंचायत भी हुई। लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। देर शाम सूचना मिलने पर हथौड़ी थाना के डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित हथौड़ी थाना ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार बल्लीपुर पंचायत के वार्ड नौ निवासी संजय कमंती का पुत्र बॉबी कुमार और प्रयागराज की युवती संजू के बीच करीब नौ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच चार बार मुलाकात हुई और शारीरिक संबंध भी बने। हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम ने बताया कि लड़का व लड़की के बीच में समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि लड़की को न्याय मिल सके।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

8 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

9 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

9 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

11 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

11 घंटे ago