Politics

अशोक चौधरी के विज्ञापन पर JDU में बखेड़ा: भरी मीटिंग में विजेंद्र यादव ने कहा-छपने-छपवाने का खेल बंद कीजिये, गुटबाजी पर भी आपत्ति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नीतीश के किचेन कैबिनेट के मेंबर माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी को लेकर पार्टी में घमासान गहराता जा रहा है. पटना में आज पूरे बिहार से जेडीयू के नेता जुटे थे. उन्हें अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बैठक में बुलाया गया था. पार्टी नेताओं की भरी बैठक में अशोक चौधरी की क्लास लग गयी.

विजेंद्र यादव ने जतायी नाराजगी

जेडीयू सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेताओं की बैठक में विजेंद्र यादव ने विज्ञापन औऱ बयान के खेल पर गहरी नाराजगी जतायी. विजेंद्र यादव ने बैठक में कहा- पार्टी के नेता जमीन पर काम करने के बजाय विज्ञापन छपवाने और बयान देने में जुटे हैं. इससे पार्टी का भला नहीं होने वाला है. पार्टी को मजबूत करना है तो गरीबों की बस्ती में जाइये, उनसे बात करिये. पार्टी और नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताइये. ऐसा करने के बजाय नेता विज्ञापन और बयान देने में लगे हैं.

अशोक चौधरी पर निशाना

मंत्री विजेंद्र यादव ने अपने भाषण में अशोक चौधरी का नाम तो नहीं लिया. लेकिन बैठक में मौजूद हर नेता समझ रहा था कि उनका निशाना किस पर है. दरअसल दो दिन पहले मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार के सारे अखबारों में फुल पेज का विज्ञापन छपवाया था. उस विज्ञापन में नीतीश कुमार की शान में कसीदे गढ़े गये थे. विजेंद्र यादव इशारों में कह रहे थे कि ऐसे विज्ञापन छपवाने से पार्टी का कोई भला नहीं होने वाला है.

गुटबाजी पर भी पार्टी में नाराजगी

वैसे, मंत्री अशोक चौधरी पर पार्टी में गुटबाजी करने का भी आरोप लग रहा है. अशोक चौधरी ने अखबारों में जो फुल पेज का विज्ञापन छपवाया था, उसमें अपनी तो बड़ी तस्वीर लगायी थी. इसके साथ ही चार और मंत्रियों की भी छोटी-छोटी तस्वीरें छपवायी थी. उन मंत्रियों में मदन सहनी, जमां खान, जयंत राज और सुमित कुमार सिंह शामिल थे.

नीतीश तक पहुंची बात

जेडीयू के एक नेता ने बताया कि विजेंद्र यादव इस बात से भी खफा हैं कि पार्टी में गुटबाजी की जा रही है. अशोक चौधरी तीन-चार मंत्रियों के साथ गुट बनाने की कोशिश में लगे हैं. अशोक चौधरी के विवादास्पद बयानों से पार्टी पहले ही परेशानी में पड़ी है. जहानाबाद में मंत्री अशोक चौधरी ने एक खास जाति को लेकर जो बयान दिया था, उस पर खासा बवाल मचा था.

विजेंद्र यादव नीतीश की मौजूदा सरकार में सबसे सीनियर मंत्री हैं. वे एक मात्र ऐसे नेता हैं तो 2005 से लेकर अब तक लगातार मंत्री पद पर कायम हैं. विजेंद्र यादव की नीतीश कुमार के पास खासी इज्जत भी है. सूत्र बता रहे हैं कि अशोक चौधरी के विज्ञापन और गुटबाजी से नाराज विजेंद्र यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात कर चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago