Bihar

Reel बनाना पड़ा महंगा: गांधी मैदान में नाबालिग बच्चियों को ‘I Love You’ बोल बना रहे थे प्रैंक वीडियो, पहुंच गए जेल

बिहार की राजधानी पटना में मनचलों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आती रहती हैं. ताजा मामला पटना के गांधी मैदान का है. यहां मेला देखने आईं दो नाबालिग लड़कियों के साथ मनचलों से छेड़खानी की. दरअसल, मनचलों ने पार्क में बैठीं लड़कियों को ‘I LOVE YOU’ बोल दिया. यह सुन जब लड़कियों ने शोर मचाया तो उनके परिजनों ने मनचलों की जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के हृदय स्थल कहे जाने वाले ऐतिहासिक गांधी मैदान के गेट नंबर-7 के पास दो नाबालिग लड़कियां बैठी हुई थीं. इसी दरम्यान दो युवक उनके पास में पहुंचे और ‘I LOVE YOU’ बोल दिया. युवकों को इस बात का जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि इन नाबालिग लड़कियों के अभिभावक भी उनके पास में ही बैठे हुए थे. जैसे ही लड़कियों ने शोर मचाना शुरू किया, उनके अभिभावक ने दोनों मनचलों को पकड़ लिया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस से कहा- प्रैंक वीडियो बना रहे थे

इस बारे में जानकारी देते हुए गांधी मैदान थाना प्रभारी एसआर प्रसाद ने बताया कि सोमवार की शाम गांधी मैदान के गेट नंबर-7 के पास दो नाबालिग लड़कियां बैठी हुई थीं. वहां दो मनचले आए और ‘I LOVE YOU’ बोलकर वीडियो बनाने लगे. दोनों ही नाबालिग लड़कियों के परिजन अगल-बगल में थे. उन्होंने दोनों मनचलों को पकड़ लिया और थाने लेकर चले आए और लिखित में शिकायत भी दी. दोनों ही मनचलों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. मनचलों ने अपनी सफाई में कहा कि वह प्रैंक वीडियो बना रहे थे, न कि लड़िकयों को छेड़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने मनचलों की एक नहीं सुनी और जेल भेज दिया.

थाना प्रभारी ने मनचलों को दी वार्निंग

थाना प्रभारी ने वैसे मनचलों को सचेत भी किया. उन्होंने कहा कि उनकी पेट्रोलिंग टीम गांधी मैदान के पास 24 घंटे रहती है. यदि किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो उनका चरित्र भी खराब हो जाएगा. ऐसे में पढ़ने-लिखने वाले युवकों को वह सचेत करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि संभवता दोनों लड़कियां अपने परिजनों के साथ मेला देखने आई थीं. इसी दौरान वह गांधी मैदान के पास बैठी हुई थीं. उनके परिजन भी आसपास ही थे और किसी से बातें कर रहे थे. तभी इन मनचलों ने छेड़छाड़ की. पुलिस इनके ऊपर सख्त कार्रवाई करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

4 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

18 घंटे ago