Politics

अगर हम वही करते रहेंगे जो कांग्रेस करती थी तो हमारे सत्ता में आने का कोई मतलब नहीं: नितिन गडकरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अलग सोच वाली पार्टी है और इसलिए वह बार-बार जनता का विश्वास जीत रही है। साथ ही उन्होंने पार्टी को अतीत में कांग्रेस द्वारा की गई उन गलतियों को दोहराने से बचने को लेकर आगाह किया जिनकी वजह से उसे (कांग्रेस को) सत्ता से बाहर होना पड़ा। लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बहुमत प्राप्त नहीं कर पाने के करीब एक महीने बाद गडकरी ने कहा, ”अगर हम वही करते रहेंगे जो कांग्रेस करती थी, तो उनके (सत्ता से) जाने और हमारे आने का कोई मतलब नहीं है।”

साथ ही गडकरी ने जाति आधारित राजनीति के चलन की आलोचना की और कहा ”जो करेगा जात की बात उसे पड़ेगी कसके लात”। गडकरी पणजी के निकट भाजपा की गोवा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावडे और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अन्य नेता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने अपने 40 मिनट के भाषण में अपने गुरु और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की उस टिप्पणी कि ”भाजपा एक अलग सोच वाली पार्टी है” का उल्लेख किया।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ”आडवाणी जी कहा करते थे कि हम एक अलग सोच वाली पार्टी हैं। हमें यह समझना होगा कि हम अन्य पार्टियों से कितने भिन्न हैं।” नागपुर से लोकसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस की गलतियों के कारण जनता ने भाजपा को चुना। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी को वही गलतियां करने से बचने को लेकर आगाह किया।

गडकरी ने कहा, ”अगर हम वही गलतियां करते हैं तो उनके जाने और हमारे आने का कोई मतलब नहीं है।” उन्होंने कहा, ”इसलिए, आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को यह पता होना चाहिए कि राजनीति सामाजिक और आर्थिक सुधार लाने का एक साधन है।” गडकरी ने जोर देकर कहा, ”हमें (भाजपा को) भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है और इसके लिए हमारे पास एक योजना होनी चाहिए।” महाराष्ट्र की राजनीति का जिक्र करते हुए गडकरी ने तर्क दिया कि उनके गृह राज्य में जाति के आधार पर राजनीति करने का चलन है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ”मैंने इस चलन का अनुसरण नहीं करने का निर्णय किया है। मैंने लोगों से कहा है कि मैं जाति-आधारित राजनीति में नहीं पड़ूंगा। जो करेगा जात की बात, उसे पड़ेगी कसके लात।” गडकरी ने कहा कि एक व्यक्ति की पहचान उसके मूल्यों से होती है न कि उसकी जाति से। भाजपा की गोवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गडकरी ने बैठक में शामिल होने वाले सभी नेताओं से हर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने और संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया, ताकि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता बरकरार रख सके।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

10 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

11 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

21 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago