Samastipur

समस्तीपुर रेडक्रॉस का सदस्य बनने की तिथि बढ़ाई गई, सदस्यता शुल्क में भी की गई कमी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला प्रशासन ने रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता लेने की तिथि बढ़ाने के साथ ही सदस्यता शुल्क में दो सौ रुपये की कमी कर दी है। जिससे पूर्व में अधिक राशि देकर सदस्य बनने वाले लोगों में रोष है। वे सदस्यता शुल्क कम करने व सदस्य बनने की तिथि बढ़ाने को प्रशासन के निर्णय को मनमाना बता रहे हैं। इस संबंध में रेडक्रॉस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रेडकॉस सोसाइटी की सदस्यता की डीएम योगेन्द्र सिंह ने समीक्षा की थी।

सदस्यता अभियान के बाद जल्द ही चुनाव की भी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव में वहीं भाग ले सकेंगे जो इसके सदस्य होंगे। डीएम के आदेश के आलोक में सदस्यता के लिए 18 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। वर्तमान में रेडक्रॉस के सदस्यों की कुल संख्या 2415 है। एक से 10 जुलाई 24 में 394 नये लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इन लोगों से सदस्यता शुल्क मद में 1200 रुपये लिया गया था।

बताया गया है कि जो भी भारतीय रेडकॉस सोसाइटी, समस्तीपुर का सदस्य बनना चाहते हैं वे 18 जुलाई तवा सदरयता शुल्क एक हजार रुपये एवं आधारकार्ड, पैनकार्ड एवं तीन टिकट साइज फोटो के साथ जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा में उपस्थित होकर सदस्यता ले सकते हैं। जिला प्रशासन के इस निर्णय पर पूर्व में सदस्तय लेने वाले लोगों ने नाराजगी जतायी है।

सदस्यता लेने वाले गुंजन मिश्रा ने बताया कि पहले 10 जुलाई तक सदस्य बनने की तिथि तय थी और सदस्यता शुल्क 1200 रुपये था। अब सदस्य बनने की तिथि बढ़ाकर 18 जुलाई करने के साथ सदस्यता शुक्ल घटाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। यह प्रशासन का मनामना निर्णय है। इस संबध में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह ने बताया कि रेडक्रॉस पटना के आदेश के आलोक में सदस्यता शुल्क कम किया गया है। जिन लोगों से 1200 रुपये सदस्यता शुल्क लिया लिया गया है, उन्हें दो सौ रुपये लौटा दिये जाएंगे।

अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

6 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

8 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

14 घंटे ago