Bihar

बिहार का 12th फेल दारोगा, किसी फिल्म से कम नहीं मजदूर के बेटे की संघर्ष की कहानी

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने गरीबी और संघर्ष में रहते हुए अभाव में अवसर को तलाश लिया है। मजदूर पिता का बेटा दारोगा बना है। उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। युवक का नाम अभिषेक कुमार है। उसके पिता रामेश्वर राम मजदूर हैं। किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अभिषेक का पूरा परिवार झोपड़ी में रहता है। उनके बेटे का अंतिम रूप से चयन दारोगा में हुआ है। अभिषेक के माता-पिता और आस-पड़ोस के लोग काफी खुश हैं। उन्हें लग रहा है कि गरीब का बेटा भी मेहनत करे, तो सफलता पा सकता है।

दारोगा में हुआ चयन

दारोगा में चयनित हुए अभिषेक की राह इतनी आसान नहीं थी। उसके संघर्ष की कहानी हाल ही में रिलीज हुई विक्रांत मेसी की फ़िल्म 12th Fail से बिल्कुल मिलती-जुलती है। जिसमे 12वीं फेल होने के बाद भी हीरो हार नहीं मानता है। कठिन मेहनत से IPS बन जाता है। अभिषेक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। साल 2018 में इंटर की परीक्षा में क्रॉस लग गया था, जिसके बाद उसने कंपार्टमेंटल परीक्षा दी। इंटर कम्पार्टमेंटल से पास करने के बाद आगे की पढ़ाई की, और गांव में ही सीनियर के संपर्क में रहकर दारोगा की तैयारी शुरू कर दी। उसके बाद उसने काफी परिश्रम किया और सफलता हासिल की।

गांव में खुशी की लहर

अभिषेक के पिता रामेश्वर राम बताते हैं कि इनका जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। मजदूरी करके और पेट्रोल पम्प पर नोजल मैन का काम करके बेटे को पढ़ाया। आज बेटा दारोगा बन गया है, जिससे पूरे परिवार और समाज में खुशी का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबी में भी अवसर को मेहनत के बल पर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। ये अफवाह उड़ाई जाती है कि सरकारी नौकरी में घूसखोरी चलती है। आज भी ईमानदारी है। गरीब के बेटे का चयन बिहार पुलिस में हुआ है। अभिषेक के दारोगा बनने से गांव के अन्य युवाओं को काफी प्रेरणा मिली है। गांव के युवा जमकर पढ़ाई कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि वे अपनी तैयारी अच्छी तरह से करेंगे ताकि सफलता मिले।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago