Politics

बीमा भारती ने पप्पू यादव को बताया BJP का एजेंट, कहा- पूर्णिया में महागठबंधन को हराने आए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती ने पप्पू यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पप्पू यादव को बीजेपी का एजेंट बता दिया। बीमा ने कहा कि वह साजिश के तहत पूर्णिया में महागठबंधन को हराने के लिए आए हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी जाप का कांग्रेस में विलय करने वाले पप्पू यादव इस सीट से निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। आरजेडी ने यह सीट कांग्रेस को न देकर जेडीयू की बागी विधायक बीमा भारती को यहां से सिंबल दे दिया था। इससे आहत होकर पप्पू यादव ने निर्दलीय पर्चा भर दिया। कांग्रेस ने भी अब उनसे पल्ला झाड़ दिया है।

बीमा भारती ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाए कि पप्पू यादव साजिश के तहत महागठबंधन को हराना चाहते हैं। वह बीजेपी के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। इससे पहले बीमा भारती की नामांकन रैली में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि जो हमारे खिलाफ है, वो बीजेपी के साथ है।

हालांकि, बीमा भारती ने कहा कि पप्पू यादव की पत्नी एवं कांग्रेस नैत्री रंजीता रंजन लोकसभा चुनाव में उनके लिए प्रचार करेंगी। रंजीता रिश्तों को नहीं बल्कि पार्टी को अहमियत देंगी। पूर्णिया लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

बता दें कि पप्पू यादव के चुनावी मैदान में उतरने से पूर्णिया में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। यहां एनडीए से संतोष कुशवाहा, महागठबंधन से बीमा भारती और निर्दलीय पप्पू यादव के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। पप्पू के मैदान में होने से सबसे ज्यादा खतरा आरजेडी को है, महागठबंधन के वोट कट सकते हैं। ऐसे में आरजेडी ने यहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की एक साथ चुनावी रैली कराने का प्रस्ताव भी कांग्रेस को दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

30 मिनट ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

13 घंटे ago