Politics

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने फिर ट्वीट किया, इस बार कही ये बात…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अब यह लगभग तय हो चुका है कि बिहार का सियासी मिजाज बदलने वाला है। नीतीश कुमार बीजेपी के सहयोग से एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। इसे लेकर भाजपा और जदयू की महत्वपूर्ण बैठकों का दौर पटना में जारी है। इस बीच राजद भी अपने राजनीतिक विरोधियों को परास्त करने में जुटा हुआ है। भाई तेजस्वी को डिप्टी सीएम की कुर्सी से उतरते देख लालू यादव की बेटियां रोहिणी आचार्य और राजलक्ष्मी मैदान में आ गई हैं।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहते हुए भी बिहार की राजनीति में सोशल मीडिया के मार्फत सक्रिय रहती है। जब नीतीश कुमार लालू यादव से अलग थे और जब वह लालू यादव के साथ आ गए, दोनों ही स्थितियों में रोहिणी आचार्य सक्रिय रहीं। अब जबकि जेडीयू और राजद का नाता लगभग टूट चुका है तो रोहिणी आचार्य एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हो गई हैं।

आरजेडी अब तेजस्वी यादव की उपलब्धियां को नीतीश कुमार से आगे दिखने में जुटा है। रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक पर लिखा है- जब तक सांस बाकी है, सांप्रदायिक ताकत के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। एक अन्य ट्वीट में रोहिणी ने लिखा है- तेजस्वी की यही पहचान देखी है, लाखों युवाओं के चेहरे पर जो खिली मुस्कान देखी है।

इससे पहले लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी ने भी पिता और भाई के समर्थन में ट्वीट किया। तेजस्वी यादव और लालू यादव का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- झुंड में तो सुअर आते हैं शेर अकेला ही आता है। राज लक्ष्मी मुलायम सिंह परिवार की बहू है। तेजस्वी समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार को विलेन बताने वाले पोस्ट डालना शुरू कर दिया है।

बिहार के ताजा राजनीतिक हालात में ट्विटर वॉर की बड़ी भूमिका है। यह सिलसिला 25 जनवरी को तब शुरू हुआ जब रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार का नाम लिखे लिए बगैर तीन ऐसे ट्वीट कर दिए जिसका सीधा इशारा नीतीश कुमार की ओर था। रोहिणी ने नीतीश कुमार के बेटे को अयोग्य तो नीतीश कुमार के लिए बदतमीज शब्द का इस्तेमाल भी किया। जैसे ही जदयू ने इसका संज्ञान लिया, उसके बाद रोहिणी का ट्वीट डिलीट हो गया क्योंकि तब तक तब तक यह तय नहीं था कि राजद और जेडीयू एक दूसरे से अलग हो गए। लालू की बेटियों के ट्वीट ने इस कयास पर मोहर लगा दी है कि राजद और जेडी यू के बीच तलाक हो चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

3 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

8 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago