बिहार में महागठबंधन सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वे राज्यपाल से मिलने के लिये निकल चुके है। इस बात की संभावना है कि वह पहले इस्तीफा देंगे और फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
जदयू-भाजपा की नई सरकार में एनडीए के मौजूदा घटक दल ‘हम’ के शामिल होने के पूरे आसार हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जीतनराम मांझी ने अपनी पार्टी की तरफ से एनडीए की सरकार को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने इसके लिए समर्थन पत्र सौंप दिया है।
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “अब तो जनता भी कह रही है कि देखा है पहली बार ऐसी पलटीमार सरकार। अब जो भी होगा जनता सब देख रही है। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव जब सरकार में उपमुख्यमंत्री बनें, तो 15 महिनों के कामों को कोई नहीं भुला सकता…यह हमारी उपलब्धि है…आगे जो भी होगा उसका सामना किया जाएगा।”
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…