Politics

विपक्षी एकता के महाजुटान पर बीजेपी का तंज, एकजुटता को बताया नाटक, कहा- जेल जाने से बचने की सारी कवायद

तस्वीर : विजय सिन्हा (फाइल) 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। एक बार फिर बीजेपी ने विपक्षी एकता पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा ये विपक्षी दलों की एकता नहीं भ्रष्टाचारियों की एकता है। ये सभी देश की अखंडता और एकता के प्रति गंभीर नहीं है। और भाजपा के राष्ट्रवाद पर चोट कर रहे हैं। तुष्टिकरण की राजनीति में डूब चुके हैं। अपने संपत्ति खोने और जेल जाने के डर से एकजुटता ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

विपक्षी दलों पर हमलावर है बीजेपी

इससे पहले राजद द्वारा नई संसद की तुलना ताबूत से करने वाले ट्वीट पर भी बीजेपी ने जमकर आरजेडी को घेरा था। और उनके इस कृत्य की जमकर आचोलना की। सुशील मोदी ने तो देशद्रोह का मुकदमा तक दर्ज कराने की बात कही थी। वहीं बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 में जनता विपक्ष को इसी ताबूत में पैक करेगी।

विपक्षी एकता की आवाज हैं नीतीश- जदयू

आपको बता दें 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक होगी। जिसमें तमाम विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। जिसमें लोकसभा चुनाव के रोडमैप और सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा हो सकती है। इस मामले पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि विपक्षी एकता की बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अहम बैठक है। नीतीश कुमार विपक्ष की आवाज हैं। न कि पीएम कैंडिडेट है।

विपक्षी एकता के मिशन में जुटे हैं नीतीश

हाल ही में नीतीश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। जिसमें पटना में होने वाली महाबैठक पर भी चर्चा हुई। विपक्षी एकता के मिशन में जुटे नीतीश कुमार ने इससे पहेल झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे। और विपक्षी एकजुटता को और मजबूत करने के अपील की थी। इसी दौरान ममता ने जल्द पटना में विपक्षी दलों की बैठक का सुझाव दिया था। जिस पर अमल करते हुए अब 12 जून को पटना में विपक्षी दलों का महाजुटान होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

28 मिनट ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

58 मिनट ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

2 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

14 घंटे ago