बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान सम्राट ने कहा कि आज पार्टी के कुशल संगठनकर्ता, लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए उनका मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर जेपी नड्डा से मुलाकात की जानकारी दी।
सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि आज पार्टी के कुशल संगठनकर्ता, लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात में अध्यक्ष जी से आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा-संपर्क अभियान को सफल बनाने हेतु उनका मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
आपको बता दें बिहार बीजेपी राज्य में महासंपर्क अभियान का आगाज मई महीने के आखिरी में करेगी। ये अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा। जिसमेंमोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों घर-घर जाकर बताया जाएगा। सम्राट चौधरी में अपने जानकारी देते हुए बताया कि महासंपर्क अभियान 30 मई से शुरू होगा और 30 जून तक चलेगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि वो इस अवधि के दौरान कुछ समय के लिए एक बार बिहार का दौरा करें। उन्होने कहा कि मोदी जी की व्यक्तिगत लोकप्रियता को देखते हुए अगर वो स्वयं सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे तो लोगों पर प्रभाव ज्यादा पड़ेगा।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…