समस्तीपुर :- नगर थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप एक एमआर से दिनदहाड़े 1 लाख 91 हजार रुपये की छिनतई हो गई। बताया गया है कि नगर थाना क्षेत्र के बीएड काॅलेज आजाद चौक मुहल्ले के रहने वाले एमआर शिवनाथ झा (54) एसबीआई मुख्य शाखा से रुपया निकाल कर अपने घर जा रहे थे।
उन्होंने बाइक के हैंडिल में दो झोला में 1 लाख 91 हजार रुपये लटकाकर निकले। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सरकारी बस स्टैंड के पास रुपये से भरा थैला छीन लिया और आराम से फरार हो गए। इस दौरान नगर थाना की गश्ती कहीं भी नजर नहीं आई और दोनों अपराधी आराम से फरार हो गए।
आशंका है कि बैंक से ही दोनों बदमाश पीड़ित व्यक्ति का पीछा कर रहे थे। इस दौरान मौका देखने पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया। यहां गौर करने वाली बात है की घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर थाना व एसपी, डीएसपी कार्यालय और आवास भी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…