Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से मनाया गया रंगो का त्योहार, होली पर प्रशासन रहा सतर्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिला मुख्यालय में शुक्रवार व शनिवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए, तो होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ जिले भर में सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस और प्रशासन ने होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। जिले भर में अलग-अलग चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती रही, वहीं गश्ती वाहन पर लगातार गश्ती करते रहे।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा व पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा खुद इसकी मानिटरिंग कर रहे थे। वहीं, होली पर्व के दौरान जब जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई, तब पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने राहत की सांस ली। होली के पर्व और जुमे की नमाज के मद्देनजर समस्तीपुर पुलिस और प्रशासन ने अतिसंवेदनशील, संवेदनशील इलाकों को कड़ी निगरानी में शुक्रवार को रखा।

पुलिस टीमें, क्यूआरटी टीम, सर्विलांस टीमों के साथ-साथ वरिय अधिकारियों द्वारा मस्जिदों के आसपास व उस ओर जाने वाले रास्तें पर पैनी नजर रखी गई। नतीजतन होली पर्व और जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई। मौके पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह, एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय समेत नगर व मुफस्सिल थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ लगातार शहर की सड़कों पर गश्ती करते रहे।

लोगों ने मनायी शांतिपूर्ण होली :

इधर प्रशासनिक निर्देश के बाद कहीं भी जबरन होली नहीं खेली गई। होली अपने वास्तविक रूप रंग व गुलाल के बीच खेली गई। छोटों ने बड़ों के चरणों पर गुलाल डालकर आशीर्वाद लिया व समकक्षों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। होली के त्योहार को लेकर बड़ों से लेकर बच्चों तक में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही होली पर्व को लेकर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीजिया के माध्यम से भी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago