Samastipur

समस्तीपुर लचका पुल से युवती ने बूढ़ी गंडक नदी में लगाई छलांग, अब तक नहीं चल सका पता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित लचका पुल से शनिवार की देर शाम एक किशोरी ने छलांग लगा दी, जिससे वह नदी में डूब गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। घटना के बाद से किशोरी लापता है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी मथुरापुर की ओर से दौड़ते हुए पुल के बीच पहुंची और अचानक नदी में कूद गई। इस दौरान परिवार के लोग भी उसके पीछे दौड़ते हुए पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुकी थी। सूचना मिलने पर मथुरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। किशोरी वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर की रहने वाली बताई जा रही है।

लड़की के भाई ने बताया कि होली के दिन घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे डांट भी पड़ी थी। वहीं, घर के लोग ने उसे घर से निकलने से मना किया था, जिससे नाराज होकर वह घर से अचानक निकल गई। बताया जाता है कि वह किसी वाहन से मथुरापुर पहुंची और इसके बाद नदी में छलांग लगा दी। इस संबंध में मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। अंधेरा होने के कारण फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार के लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago