समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipur

समस्तीपुर की सुष्मिता ने मेडिकल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी, परिजनों में हर्ष का माहौल

advertisement krishna hospital 2

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मेडिकल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2022 में समस्तीपुर दुधपुरा निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक स्व. रामनरेश तिवारी एवं अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापिका साहित्यकार वीणा कुमारी की पौत्री उत्क्रमित विद्यालय चकनूर समस्तीपुर की शिक्षिका कुमारी सुषमा सिंह एवं एडवोकेट संजय कुमार बबलू की पुत्री कुमारी सुष्मिता ने पूरे देश में 631 अंक प्राप्त कर 4234 वां रैंक प्राप्त किया है।

डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने की तमन्ना रखने वाली सुष्मिता बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज में अध्ययन करना चाहती हैं और पढ़ाई पूरी कर अपने राज्य के गरीबों की सेवा में अपने जीवन को समर्पित करना चाहती है।

IMG 20220331 WA0074

मेडिकल पात्रता परीक्षा 2022 मे बेहतरीन प्रदर्शन करने पर अधिवक्ताओं एवं शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी ने सुष्मिता को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। ज्ञातव्य हो की इस मेडिकल परीक्षा में पूरे देश के लगभग साढे 18 लाख छात्र अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

IMG 20220810 WA0048

IMG 20220413 WA0091

IMG 20220829 WA0006

IMG 20220728 WA0089

Picsart 22 07 13 18 14 31 808

IMG 20220828 WA0028

JPCS3 01

1

IMG 20211012 WA0017

Advertise your business with samastipur town