समस्तीपुर :- शहर के थानेश्वर मंदिर में किन्नर समाज ने एक असहाय बेटी की शादी करायी। इस काम में ‘आस वेलफेयर सोसाइटी’ ने भी सहयोग किया। लड़की के माता पिता व दादा इस दुनिया में नहीं हैं। वह अपनी दादी के साथ रहती थी। जिससे इस शादी का पूरा खर्च किन्नर समाज ने उठाया। थानेश्वर मंदिर में सोमवार रात धूमधाम से शादी हुई।
लड़की पूजा समस्तीपुर के वारिसनगर के कुसैया की रहने वाली है। उसके माता-पिता व दादा इस दुनिया में नहीं है। घर में दादी के अलावा कोई भी नहीं है। उससे शादी करने वाले लड़के का घर बेगूसराय के मटिहानी में है। दोनों की दहेज मुक्त शादी हुई।
मौके पर टीम आस की सदस्य व किन्नर समाज की अध्यक्ष सपना किन्नर ने कहा लड़की समाज की होती है, ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि गरीब असहाय बेटी का शादी हमसब मिलकर करवाएं। हमारे और हमारे संस्था का उद्देश्य गरीब असहाय जरूरतमंद बेटी की शादी करवाना, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि उपलब्ध कराना है। आस वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक व सचिव मनीष कुमार ने कहा जिन बहन बेटियों का कोई नहीं होता उनके लिए उनकी संस्था हमेशा उनके साथ है। ऐसे बेटियों का शादी कराना हम सब का फर्ज है।
संस्था की तरफ से लड़का लड़की को कपड़ा, शृंगार का सामान, पायल, नाश्ता, खाना आदि की व्यवस्था की गयी थी। मौके पर टीम आस के अध्यक्ष चंदन कुमार, रेलवे ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष संतोष कुमार निराला, पिंटू शर्मा, अभिषेक, निशा किन्नर, सीमा किन्नर, पूनम किन्नर आदि मौजूद थे।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…