राजेंद्र नगर स्टेशन पर लोगों के पेशाब की वजह से सड़ गया पुल, सैकड़ों लोगों ने पुल को बनाया “टॉयलेट पॉइंट”

खुले में पेशाब करने से गंदगी तो फैलती ही है लेकिन पटना में कुछ ऐसा हो गया जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे. दरअसल पटना के राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन पर बने पुल का एक हिस्सा लोगों के पेशाब करने की वजह से सड़ गया है. यहां लोगों द्वारा अकसर पेशाब किए जाने की वजह से पुल पर लगा लोहे का एक हिस्सा बुरी तरह से खराब हो गया है.

पुल का एक हिस्सा बुड़ी तरह से सड़ गया

राजेन्द्र नगर से कंकड़बाग जाने वाले इस पुल को लोगों ने पेशाब करने का अड्डा बना दिया है. अकसर यहां से गुजरने वाले लोग इस पुल पर पेशाब करते रहते हैं. लोग कहीं से भी आ रहे हो लेकिन इस पुल से गुजरते वक्त वो पुल के नीचे ही पेशाब करते हैं. इसी कारण से पुल के लोहे का एक हिस्सा बुड़ी तरह से सड़ गया है.

लोगों ने पुल को बनाया “टॉयलेट पॉइंट”

स्थानीय लोगों का कहना है की लोगों ने इस जगह को टॉयलेट पॉइंट बना दिया है और आते जाते पेशाब करते रहते है. इस कारण से यहां से गुजरने वाले अन्य लोगों को भी बदबू से बड़ी परेशानी होती है. वहीं टॉयलेट करने वाले लोग पेशाब करने के अजीब बहाने बनाते हैं. किसी का कहना है की बहुत देर से पेशाब रोके हुआ था इसलिए करने को मजबूर हो गया. कुछ लोगों ने कई अन्य बहाने बनाए तो कुछ लोगों ने अपनी गलती भी मानी और और दुबारा ऐसा नहीं करने की बात कही.

टॉयलेट करते पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना

पुल पर साफ शब्दों में लिखा है की ‘इस जगह टॉयलेट करते पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना देना होगा.’ हालांकि, इसे गंभीरता से लागू नहीं किया गया है. लोगों का कहना है की इसके लिए गंभीर नियम बना कर उसे सख्ती से पालन करवाने की जरूरत है. जिस तरह से अन्य कानून का सख्ती से पालन कराया जाता है ठीक उसी तरह इसका भी पालन कराने की जरूरत है. टॉयलेट के एसिड की वजह से पुल में लगा लोहे का एक हिस्सा बुरी तरह सड़ गया जिसे अब रेलवे निकालकर ठीक करा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

10 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago