National

समस्‍तीपुर: शादी के दो महीने बाद युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, SP आवास के पास पेड़ में मारी जबरदस्त टक्कर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में लगातार रफ्तार का कहर जारी है। इस तेज रफ्तार के कारण लगातार लोगों की मौत भी हो रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार बाइक ने एक पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

दरअसल मामला नगर थाना क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक आवास के पास की है जहां में शनिवार की अहले सुबह लगभग 7 बजे एक बाइक (UP-16-AJ-1279) पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के द्वारा दोनों घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक की मौत रास्ते में ही हो गई। वहीं एक अन्य घायल का इलाज जारी है।

मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजीरगंज निवासी सुरेश दास के पुत्र नितीश कुमार (23) के रुप में की गई है। जबकी घायल की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। सबसे दुखद बात यह है कि मृतक नीतीश की शादी बीते 6 जून को दुधपुरा की ममता के साथ हुआ था।

नियति का कहर ऐसा है की नवविवाहित ममता के हाथों की मेहंदी अभी उतरी भी नहीं थी की उसे विधवा होना पड़ा। बहरहाल मृतक नीतीश कहां जा रहा था यह अब तक नहीं पता चल सका है। उसका दोस्त प्रवीण भी अभी कुछ बताने की हालत में नहीं है। जानकारी मिलने के बाद परिजन की सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

2 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

4 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

19 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

21 घंटे ago