भागलपुरः कोविड की पहली लहर के दौरान बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का वह दृश्य शायद आपको याद होगा, जिसमें एक प्लेटफॉर्म पर एक महिली की मौत हो गई, थी और उसका छोटा बच्चा मां की लाश के साथ खेलता रह गया. वह महिला कोविड के दौरान किसी दूसरे राज्य से ट्रेन से वापस बिहार आई थी. ऐसा ही दिल दहला देना वाला एक ममाला अब बिहार के ही भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सामने आया है.
बिहार में भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक महिला की लाश मिली है. खास बात यह है कि उस मृत महिला की गोद में उसका पांच साल का बेटा सोता रहा और वह समझ ही नहीं पाया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है. यह मामला तब सामने आया जब सुबह में बच्चा जागकर उठा तो बहुत देर तक अपनी मां में कोई हरकत होता न देखकर जोर-जोर से रोने लगा. दिल दहला देने वाला यह नजारा देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आई और उनका कलेजा बैठ गया. यात्रियों ने सरकारी रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी.
इसके बाद जीआरपी के जवान महिला की लाश और बच्चे को वहां से ले गए. भागलपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जीआरपी को सोमवार को एक प्लेटफॉर्म पर नामालूम महिला की लाश मिली थी. महिला के शव के साथ उसका पांच साल का बच्चा भी साथ में था. महिला की लाश को कई घंटों तक मुर्दाघर में रखा गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई.
पुलिस ने महिला के परिवार के सदस्यों को खोजने के लिए शहर के कई हिस्सों में मां और बच्चे की तस्वीरें लगाई हैं. जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हमारी सारी कोशिशें बेकार गईं. आखिरकार हमने गुरुवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया. कुमार ने कहा कि बुधवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया था, और महिला की मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. मृतक महिला के पांच साल के बेटे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है, और वह बच्चों की देखभाल के लिए बनाए गए केंद्र में रह रहा है.
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…
बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…