National

समस्तीपुर में होल सेल खाद व्यवसायी की मनमानी के खिलाफ खुदरा खाद व्यवसायियों ने की बैठक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार के किसान पहले ही सुखाड़ और खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। वहीं आने वाले समय में खाद को लेकर उनकी मुश्किलें और भी बढ़ने वाली है। खाद के होल सेल व्यवसायियों की मनमानी को लेकर खुदरा व्यवसायियों ने व्यवसायी छोड़ने की चेतावनी दी है।

शनिवार को खाद व्यवसाय से जुड़े खुदरा व्यवसायियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें काफी संख्या में खुदरा व्यवसायी शामिल हुए। खाद व्यवसायियों का आरोप है कि खाद को लेकर सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति के कारण खुदरा व्यवसायी प्रभावित हो रहे है।

व्यवसायों का कहना है कि होल सेल खाद व्यवसायों के द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद उपलब्ध कराया जाता है, जबकि खुदरा व्यवसायियों के उपर निर्धारित दर पर खाद किसानों को उपलब्ध कराने का दबाब होता है। ऐसे में व्यवसाय कर पाना मुमकिन नहीं है।

खुदरा व्यवसायी का आरोप है की यूरिया 266 रुपये में उपलब्ध करना है जबकि उन्हें होल सेल में 290 रूपये में दिया जाता है, डीएपी 1350 रूपये में उपलब्ध कराना है जबकि उन्हें 1550 रूपये में दिया जाता है। इसी तरह अन्य उर्वरकों मे3 भी तय कीमत से अधिक कीमत ली जाती है। जबकि उन्हें उचित मूल्य का बिल दिया जाता है।

इसको लेकर पूर्व में भी मौखिक रूप से जिला कृषि पदाधिकारी से शिकायत की गई थी। बाबजूद इस पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। खुदरा खाद व्यापारियों का का कहना है कि इस बैठक के बाद उनके द्वारा इस समस्या को लेकर लिखित रूप से जिला कृषि पदाधिकारी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे वह चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

4 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

14 घंटे ago