बिहार: पिता ने अपनी ही 10वीं में पढ़ने वाली बेटी को मारी गोली, गंभीर स्थिति में चल रहा इलाज

बिहार की राजधानी पटना में एक पिता ने घर में अपनी ही बेटी को गोली मार दी. गोली लगने के बाद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी है. खून से लथपथ हालत में लड़की को बिहटा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जहां पर वह जिंदगी मौत मौत से जूझ रही है. यह घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के रेगानिया बाग की बतायी जा रही है. घायल लड़की का नाम मधु कुमारी है. वह 10वीं क्लास की छात्रा है. पिता ने अपनी बेटी को किस कारण से गोली मारा है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दावा कर रही है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर देगी.

घायल मधु कुमारी की मां मनोरमा देवी ने बताया कि घर में ही गोली चली है और उसमें उसकी बेटी घायल हुई है मनोरमा देवी ने बताया कि एक गोली का आवाज हमने सुनी. गोली लड़की के पिता ऋषिदेव प्रसाद द्वारा चलाई गई है. घटना के पीछे वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस इस मामले में तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही पूरे मामला का खुलासा भी कर देगी. जिस नर्सिंग होम में मधु कुमारी एडमिट है उस नर्सिंग होम के अनुसार लड़की को पांच गोलियां लगी हैं.

डॉक्टरों के मुताबिक मधु कुमारी को हाथ में, पेट में और पैर में गोलियां लगी हैं जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गलती से नहीं बल्कि जान बूझकर उसके पिता द्वारा गोली चलाई गई थी.

इस घटना के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मामला बेटी के प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. यही वजह है कि पिता ऋषिदेव प्रसाद के द्वारा इस तरह के कातिलाना हरकत किया है. हालांकि पुलिस पता लगाने में जुटी है कि जिस रिवाल्वर से गोली चली है वह रिवाल्वर लाइसेंस है या गैर लाइसेंसी. फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी तफ्तीश में जुट गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

शादी के सीजन में गैस की किल्लत न हो, इसको लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक

समस्तीपुर : विवाह सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग को लेकर समस्तीपुर सदर एसडीओ…

10 मिनट ago

समस्तीपुर के केवस निजामत गांव में दर्जनभर खस्सी और बकरी की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में गुरुवार की रात एक घर…

20 मिनट ago

समस्तीपुर : ब्लूटूथ डिवाइस कान में और रिसिवर अंडरवियर में प्राइवेट पार्ट के पास छीपाकर दे रहा था परीक्षा, ‘ब्लिंक-ब्लिंक’ की आवाज पर ऐसे धराया 

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ…

42 मिनट ago

समस्तीपुर में BPSC द्वारा आयोजित AEDO परीक्षा में ब्लूटूथ से नकेल करते दो परीक्षार्थी रंगे हाथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा में…

1 घंटा ago

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

15 घंटे ago