समस्तीपुर के युवक को मकान मालिक ने शराब नहीं पीने के लिए कहा तो हथौड़े से कर डाला कत्ल, फिर सेल्फी लेकर हुआ फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

नई दिल्ली के मंगोलपुरी थाने की पुलिस ने शराब पीने से मना करने पर मकान मालिक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का आरोपी बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला बताया गया है। आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलमासनगर के स्व. अरूण सहनी के पुत्र पंकज कुमार सहनी (25) के रूप में की गई है।

पुलिस को इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 250 किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया से की गई है। दस अगस्त को मंगोलपुरी थाना में सुबह 06.41 बजे DD नंबर 19A से पुलिस को कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें फोन करने वाले ने एक व्यक्ति के सिर में चोट लगने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना मंगोलपुरी का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा जहां घर की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति के सिर से खून बह रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल टीमों को मौके पर बुलाया और घटनास्थल का मुआयना किया और फोटो खींची।

मृतक सुरेश के बेटे जगदीश ने पुलिस को बताया कि 4 दिन पहले उसके पिता पंकज नाम के एक शख्स को घर लेकर आए और उसे अपने साथ अपने साथ रख लिया। लेकिन पंकज और सुरेश में लड़ाई होने लगी। सुरेश पंकज को शराब पीने से मना करता था, जिसके बाद झगड़े व लड़ाई हुई तो सुरेश ने पंकज को घर से निकाल दिया। फिर एक दिन बाद सुरेश की लाश घर पर पड़ी मिली।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने जांच शुरू की तो इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी हरियाणा में कहीं छुपा हुआ है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम लगातार उसके पीछे लगी हुई थी। टीम को फिर पता चला कि वह फरीदाबाद चला गया है। लेकिन वो लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

फिर पुलिस रोहतक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उसे शराब का की लत लग गई। काम की तलाश में उसकी मुलाकात सुरेश से हुई और वह सुरेश के साथ रहने लगा। लेकिन एक दिन सुरेश ने उसे किसी बात पर अपशब्द कहे। फिर मारपीट करके घर से निकाल दिया। माफी मांगने पर सुरेश ने उसे दोबारा अपने साथ रख लिया।

फिर 9 अगस्त की रात को दोनों शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद सुरेश सो गया तो उससे बदला लेने के लिए आरोपी ने घर में रखे हथौड़ी से सुरेश के सिर पर कई वार किए, जिससे सुरेश की मौत हो गई। इतना ही नहीं, उसने लाश के साथ सेल्फी ली और अपने फोन से लाश का वीडियो भी बनाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago