National

समस्तीपुर: वाणिज्यकर विभाग द्वारा अमित एजेंसी में छापेमारी, SGST कैश का नहीं कर रहे थे भुगतान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर:- वाणिज्य कर आयुक्त सह सचिव बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में बुधवार को वाणिज्यकर कार्यालय समस्तीपुर अंचल के संयुक्त दल द्वारा ताजपुर रोड स्थित अमित एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के क्रम में पाया गया कि अमित एजेंसी के द्वारा कई महीने से 100 प्रतिशत आईटीसी का उपयोग किया जा रहा था, परन्तु एसजीएसटी कैश का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

व्यवसायी के विरूद्ध विभाग को कार्रवाई करने हेतु बाध्य होना पड़ा। निरीक्षण के क्रम में बड़े पैमाने पर अनियमितता पायी गयी है, जिसमें लाखों रूपये की कर चोरी की संभावना है, जिसकी जांच की जा रही है। निरीक्षण दल में वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर सहायक आयुक्त मुनेश्वर प्रसाद, राज्य कर सहायक आयुक्त आबिद शुभानी, राज्य कर सहायक आयुक्त रौशन कुमार, राज्य कर सहायक आयुक्त रेफकात हुसैन एवं राज्य कर सहायक आयुक्त सिंकेश कुमार शामिल थे।

इनके समक्ष व्यवसायी द्वारा उपलब्ध कराये गये कागजातों एवं गोदामों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वाणिज्य कर विभाग, दरभंगा में लगभग कई बड़े व्यवसायियों द्वारा 100 प्रतिशत आईटीसी का उपभोग किया जा रहा है, किन्तु वैल्यू एडिशन (मुनाफा) पर एसजीएसटी कैश का भुगतान बार-बार सूचना देने के बावजूद भी नहीं किया जा रहा है, उनके विरूद्ध भी विभाग द्वारा माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत विधि सम्मत स्टॉक वेरिफिकेशन की कार्रवाई की जाएगी।

कर चोरी करने वालें के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग की पैनी नजर है, आने वाले दिनों में भी ऐसे व्यवसायियों के विरूद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी। उपरोक्त जानकारी राज्य कर सहायक आयुक्त आबिद शुभानी समस्तीपुर अंचल के द्वारा साझा की गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago