National

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर आज भी रद्द रहेगी तीन एक्सप्रेस ट्रेन समेत 9 जोड़ी सवारी गाड़ी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड के किशनपुर- रामभद्रपुर- हायाघाट-थलवारा स्टेशन पर मंगलवार से नन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हुआ। जिस कारण मंगलवार को जानकी समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेन व 6 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहा। जबकि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनों काे रूट बदल कर चलाया गया। वहीं रेलवे प्रशासन ने 18 ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट कर चलाया।

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को भी उक्त ट्रेनें नहीं चलेगी। नन इंटरलॉकिंग कार्य जारी है। बुधवार को कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। दूसरी ओर एडीआरएम जेके सिंह ने दोपहर नन इंटर लॉकिंग कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों का आवश्यक निर्देश दिया।

उधर, अचानक ट्रेन सेवा बंद किए जाने के कारण यात्रियों को परेशानियों का समाना करना पड़ा। रेलवे द्वारा एक दिन पूर्व की गई घोषणा के कारण बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी। बाद में लोगों ने सड़क मार्ग का सहारा लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

8 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

15 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

16 घंटे ago