तस्वीर : मुफस्सिल थाना (फाइल)
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना में सरकार के ऑनलाइन डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है। यहां रिश्वत भी बेधड़क ऑनलाइन माध्यम से लिया जाता है। दरअसल यह मामला शहर के दीनबंधु संस्था चलाने वाले सात्विक के साथ हुई है।
सात्विक ने बताया की मुफ्फसिल थाना में चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर उनसे रिश्वत की मांग की गई। जिसमें पीड़ित के द्वारा थोड़ी आनाकानी करते हुए पास में नगद पैसे नहीं होने का बहाना बनाया गया। जिसके जवाब में रिश्वत मांगने वाले के द्वारा ऑनलाइन ‘फोन पे’ पर रिश्वत भेजने की डिमांड की गई।
पीड़ित के द्वारा मौके की नजाकत को समझते हुए चतुरता बरतते हुए ऑनलाइन पेमेंट कर दिया गया। जिससे रिश्वत के तौर पर दिया गया पेमेंट उनके मोबाइल में सेव हो गया। पीड़ित के द्वारा इसकी शिकायत समस्तीपुर एसपी से की गई है। एसपी ने पीड़ित को आवेदन देने को कहा है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…