बिहार में बेखौफ बदमाश, सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, पटना के भीड़भाड़ वाले चिड़ियांटांड़ पुल के पास की घटना

राजधानी पटना में सेना के जवान की सुबह करीब 2.30 बजे लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सेना का मृतक जवान बबलू कुमार कंकड़बाग थाना के चिड़ियांटांड़ पुल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे रोककर लूटपाट करने की कोशिश की, जब उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया और आर्मी ऑफिस दानापुर में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें, दिन में पटना में एक लड़की को गोली मारी गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान बबलू कुमार राघोपुर दियारा के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग में गुवाहाटी में थी। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर बबलू कुमार अपने घर आए थे। मृतक के पिता अमरनाथ यादव ने बताया कि ‘बबलू की पोस्टिंग गुवाहाटी में थी। पिछले दिनों छुट्टी लेकर घर आया था क्योंकि बेटे का एडमिशन पटना में सेंट्रल स्कूल में करवाना था।’

राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने बाइक से जा रहे थे बबलू

मृतक पाटलिपुत्र से गुवाहाटी के लिए राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने बाइक से जा रहे थे। आर्मी जवान बबलू कुमार बाइक पर पीछे बैठे थे। चंदन ऑटो सर्विसेज के पास एक बाइक सवार दो आदमी पीछे से आए और पटना स्टेशन का रास्ता पूछने लगे। जैसे ही बबलू की बाइक धीमी हुई। दूसरी बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही बाइक चला रहे युवक ने गाड़ी भगा दी। इधर गोली लगने की वजह से बबलू बाइक से नीचे गिर गए। वहीं उनकी मौत हो गई।

पुलिस हत्या की वजह जानने में जुटी

वहीं बाइक चला रहे बबूले का भाई थोड़ी देर बार आगे के घूमकर आया तो देखा बबलू की मौत हो गई है। बाइक चालक ने मोबाइल से घर वाले को इस घटना की सूचना दी। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। वही हत्या के पीछे के कारण का पता लगाने में जुटी है।

एसएसपी पटना मानवजीत सिंह ढिल्लों के अनुसार, बबलू को गोली मरने के बाद बाइक चला रहे उसके भाई को भी अपराधियों ने गोली मारनी चाही लेकिन वो भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिन में लड़की को मारी थी गोली

पटना के सिपारा के नजदीक भोला पैलेस के पास बुधवार को कोचिंग से घर जा रही छात्रा को गोली मार दी थी। घटना की सीसीटीवी भी सामने आया है। बताया जाता है कि लड़की घर जाने के लिए जैसे ही सड़क से अपने मोहल्ले के गली में घुसती है, वैसे ही हाथ में झोला लिए युवक आता है। आने के बाद वह हथियार निकालता है। लड़की को पकड़ने की कोशिश करता है और सिर में गोली मारकर फरार हो जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

7 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

8 घंटे ago