समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर में गंगा व बाया नदी के जलस्तर में वृद्धि लगातार छठवें दिन भी जारी है। इस कारण मोहिउद्दीननगर क्षेत्र के 10 गांवों से ज्यादा बाढ़ का पानी ने चारों ओर से घेर लिया। यहां अभी तक सरकारी स्तर पर कॊई व्यवस्था नहीं किया गया है। लोग जान जोखिम में डालकर फोम का नाव बनाकर आते जाते हैं। 12 से अधिक सड़कों पर गंगा नदी का पानी चढ़ जाने से कई गांवों का सड़क संपर्क भंग हो गया है।
12 से अधिक स्कूलों के परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से पठन पाठन की समस्या उत्पन्न हो गई है। अधिकारियों की टीम ने डीसीएलआर संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का जायजा लिया। सीओ प्रमोद कुमार रंजन ने बताया कि आठ जगहों पर नाव की व्यवस्था की गई है। जो आज से परिचालन शुरु हो जाएगा।
इसमें ग्वालगढ़, उदापार, अदलपुर, नारायणपुर, बाबा पट्टी, डमरुआ स्थान, बदिया तथा दुबहा शामिल हैं। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय कैंप सरारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को 12.00 दोपहर में 47.30 मीटर है, जो खतरे का निशान 45.50 मीटर से 1.80 मीटर उपर है। प्रवृति जलस्तर के बढने की है । इस स्थल पर एच एफ एल 48.50 मीटर है। एच एफ एल से गंगा नदी का जलस्तर अभी 1.20 मीटर नीचे है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…