National

समस्तीपुर जंक्शन पर अज्ञात शव रखने वाला फ्रीज खराब, शव की बदबू से यात्री व कर्मी परेशान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन पर खुले में अज्ञात शव को रखने के कारण बदबू फैलने से यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके साथ ही ड्यूटी पर आने वाले रेल कर्मियों को भी परेशानी हो रही है। अज्ञात शव को पहचान के लिए 72 घंटा तक रखने वाला फ्रीज खराब है। इस समस्या की वजह से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।

ऐसा नहीं है कि इस समस्या से अधिकारी अनजान हो, लेकिन कोई सुधि नहीं ले रहा है। उन्हें इस बात की चिता नहीं है कि गर्मी में शव को रखने के लिए फ्रिज की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। जानकारी के अनुसार राजकीय रेल पुलिस थाना अंतर्गत हमेशा शव का आना जाना लगा रहता है। कई बार शवों की संख्या बढ़ जाती है। इस समय गर्मी इतनी हो रही है कि शव कुछ ही घंटों में खराब होने की संभावना बन जाती है। काफी दिनों से फ्रीज खराब होने के कारण शवों को कमरे में ही रखा जा रहा है।

फ्रीज खराब होने से आलम यह बना हुआ है कि शव रखने वाले जगह के आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। आने-जाने वाले लोग मुंह पर हाथ और रुमाल रखने को मजबूर हो रहे हैं। पार्सल कार्यालय में मुंह पर रुमाल रखकर कर्मी ड्यूटी कर रहे है। अत्यधिक बदबू की वजह से कुछ महिला यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ गई।

अंगारघाट में ट्रेन से गिरने से हुई थी मौत :

जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक के समीप रेलवे न्यायालय के सामने अज्ञात शव रखने का स्थान निर्धारित है। जहां पर रेल पुल के नीचे एक कक्ष बनाकर शव रखने का स्थान निर्धारित किया गया था। विदित हो कि गुरुवार को समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के अंगारघाट स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई थी।

शव की पहचान नहीं होने के कारण रेल पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को सुरक्षित रखा गया है, लेकिन फ्रीज खराब होने की वजह से शव को खुले में रखा गया है। इस वजह से शव से बदबू निकल रही है। स्टेशन परिसर में यात्रियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी व जवानों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

43 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

1 घंटा ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago