समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ में हो रहे कृष्ण जन्माष्टमी मेले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, मारपीट व गोलीबारी की घटना के बाद वहां भय का माहौल बन गया। घटना गुरुवार की रात लगभग दस व साढ़े दस बजे के बीच की बताई गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भी दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। लेकिन गुरुवार की रात दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक पक्ष के एक कार व एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में दो दिनों से नोकझोंक चल रही थी। इसके बाद गुरुवार की रात दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे पहले एक गुट के दर्जन भर से अधिक लोगों ने एक कार सवार दो व्यक्ति पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट करने लगे। कार के शीशे फोड़ दिए, एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और करीब दर्जनों राउंड हवाई फायरिंग की गई।
इसके बाद मेला परिसर में भगदड़ मच गया। मेला कमेटी ने तत्काल मेला बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार कार सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है। शहर के ही एक निजी क्लीनिक में दोनों का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार व बाइक को जब्त कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…