समस्तीपुर: वीडियो बना रहे युवक को महिला विकास मित्र ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल… 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय नगर परिषद की विकास मित्र द्वारा शहर के वार्डो में नल जल की जांच करने के दौरान सवाल पूछने पर वीडियो बनाने पर एक युवक को थप्पड़ जड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसको लेकर युवक व विकास मित्र ने थाना में आवेदन दिया है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद कर्मी विकास मित्र अर्चना कुमारी नल जल योजना सहित अन्य योजनाओं की जांच करने चखलोकमान वार्ड संख्या-8 के मो. अख्तर के पुत्र जहांगीर के घर पहुंची थी। जहां जहांगीर व उनके बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। जिसके बाद आक्रोशित होकर विकास मित्र ने युवक को वीडियो बंद करने की बात कहते हुए थप्पड़ जड़ दिया।

युवक के मुताबिक विकास मित्र पर शौचालय योजना में चार हजार रुपये मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। जबकि विकास मित्र ने युवक पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि दोनों ओर से आवेदन दिया गया है, जांच की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

20 घंटे ago