समस्तीपुर [दिव्यांशु शानू] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत रासपुर पतसिया पश्चिम, रासपुर पतसिया पूरब, हरैल, दुबहा, महमद्दीपुर, बोचहा, कुरसाहा, विशनपुर बेड़ी एवं राजपुर जौनापुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एडीएम अजय तिवारी ने निरिक्षण किया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह के अलावा जिला आपदा प्रभारी नीलेश कुमार, पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी जाफर आलम, डीसीएलआर संजीव कुमार, अंचलधिकारी प्रमोद रंजन, राजस्व अधिकारी हेमंत अंकुर समेत अन्य मौजूद थे ।
पदाधिकारियों ने प्रखंड परिसर में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पशु के चारा की समुचित व्यवस्था, पॉलीथिन सीट, नाव की व्यवस्था एवं जहाँ भोजन की जरूरत हो वहाँ सामुदायिक किचन चलाने की चर्चा की गई, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। बढ़ते जलस्तर को लेकर लोगों का जन जीवन त्रस्त है। स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों से बात कर बाढ़ प्रभावित पंचायत को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए अपनी बातों को मजबूती से रखा।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…