National

समस्तीपुर: आर्म्स की खरीद बिक्री के दौरान लोडेड पिस्तौल एवं 39 जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी को पुलिस ने दबोचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड संख्या-तीन के एक मैदान से रामपुर दूधपुरा में हुई फायरिंग की घटना के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के खतुआहा गांव निवासी देवशंकर झा के पुत्र केशव झा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किया है।

इसको लेकर बुधवार को मुफ्फसिल थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ मो. एसएच फकरी ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुरलख में अपराधियों के एकत्रित होने एवं हथियार की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पीके मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

जिसके बाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पीके मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी में रामपुर दूधपुरा में हुई फायरिंग की घटना के वांछित अभियुक्त केशव झा को एक देसी पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस के द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ में हथियारों एवं कारतूस की खरीद-बिक्री करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। छापामारी के क्रम में एक गिरोह के अन्य नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर न्यू कॉलोनी वार्ड संख्या-तीन निवासी मो. कासिम ऊर्फ नत्थू लाल के पुत्र मो. मोबस्सीर ऊर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी टीम में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पीके मिश्रा, एसआई आनंद कुमार कश्यप, एसआई इम्तियाजुल हक़ खान, प्रशिक्षु एसआई एकरार फारूखी एवं मुफ्फसिल थाना के पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस के द्वारा द्वारा 39 जिंदा कारतूस के साथ एक देसी पिस्तौल, दो मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago