National

रोसड़ा में नदी में उपलाता मिला महिला का शव, अब तक नहीं हो सकी है पहचान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा शहर के मुक्तिधाम के समीप बूढ़ी गंडक में मंगलवार सुबह एक महिला की उपलाती लाश मिलने के बाद लोगों में सनसनी फैल गयी। इससे देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भीड़ उमड़ गयी। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने लाश बरामद की। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं की जा सकी थी।

इधर, महिला की लाश को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी रही। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह लोगों की नजर उक्त लाया पर नजर पड़ी तो लाश के साथ एक बोरा को भी तैरता पाया गया था। थानाध्यक्ष रामाशीष कामती, एसआई शशिभूषण प्रसाद व एएसआई मनीष कुमार की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया।

शव के साथ मिट्टी भरा एक बोरा बंधा था, जिससे हत्या कर शव डुबोने की लोग आशंका जता रहे थे। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गयी है। नदी से लाश निकालने के बाद महिला के शरीर पर चीरे के निशान पाए गए।

थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि जिस तरह चीरे का निशान पाया गया है, उससे प्रतीत हो रहा है कि शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों ने ही नदी में प्रवाहित कर दिया होगा। इसी वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। इस मामले में वरीय अधिकारियों से बात कर शव को दफना दिया गया है। शव की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करा ली गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

6 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

8 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

8 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

8 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

9 घंटे ago