यूपी में चोरी करने गया था बिहार का शख्स, घर में शराब की बोतल देखकर इतनी पी ली, सुबह तक बेसुध पड़ा रहा

उत्तर प्रदेश के एक कारोबारी का बिहार के शराबबंदी कानून ने भला करा दिया। उसके घर से सारा माल चोरी होने वाला था, लेकिन शराब की एक बोतल ने उसकी संपत्ति को बचा दिया। शराब की बोतल को देख उसके घर में घुसा चोर अपना काम ही भूल गया।

दिलचस्प है ये वाकया

ये वाकया उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बेला गांव का है। इस गांव में कारोबारी चंदन गुप्ता का घर है। मंगलवार की रात चंदन गुप्ता के घर में चोर घुस गया। घर में रखा माल समेट ही रहा था कि उसकी नजर शराब की बोतल पर पड़ गयी। शराब की बोतल देखते ही चोर अपना काम भूल गया। उसने वहीं शराब पीनी शुरू कर दी। चोर ने इतनी ज्यादा शराब पी ली कि वह वहीं बेसुध होकर सो गया।

सुबह होने के बाद घर के लोग जागे तो अपने घर में एक अनजान व्यक्ति को बेसुध पड़ा पाया. घर के लोग हैरान रह गये. उन्होंने तत्काल बांसडीह थाना पुलिस को इसकी खबर दी. पुलिस वहां पहुंची लेकिन नशे में बेसुध होकर पड़े व्यक्ति को होश में लाने के लिए काफी कोशिश करनी पड़ी. उसके सामने खाली पड़ी बोतल बता रही थी कि वह पूरा बोतल ही पी गया था. पुलिस ने काफी मशक्कत कर उसे होश में लाया।

पुलिस से कहा-माफ कर दो, बिहार से हूं

चोरी करने आया युवक जब होश में आया तो पूरा वाकया सामने आया. उसने पुलिस से कहा कि उसे माफ कर दे. युवक ने बताया कि वह बिहार से आय़ा है. काफी दिनों से शराब पीने को नहीं मिली थी. घर में शराब की बोतल देखी तो खुद को रोक नहीं पाया औऱ वहीं बैठकर पीने लगा. वह इतना बेसब्र था कि उसे ये भी समझ में नहीं आय़ा कि वह बोतल को कहीं और ले जाकर पी ले. वह पूरी बोतल गटक गया और फिर बेसुध होकर वहीं लुढ़क गया।

पकड़े गये चोर की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के कितापुर जगदीशपुर निवासी दीपक साह के रूप में हुई है. जिस घर में वह चोरी करने घुसा था उसके मालिक चंदन गुप्ता ने बताया कि घर का सामान तो बिखरा था लेकिन कोई सामान चोरी नहीं हुआ है. चोर ने सिर्फ शराब की एक बोतल को खाली किया है. बांसडीहरोड थाने के इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये युवक पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे जेल भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago