समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर के हरैल गांव की सुप्रिया कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 466 अंक प्राप्त कर गांव का नाम रौशन किया है। रेलवे में कार्यरत शिव चंद्र सिंह एवं बेबी देवी की पुत्री ने अपनी पूरी पढ़ाई गांव के ही स्कूल से की। सुप्रिया ने गांव के ही +2 हाई स्कूल मोहिउद्दीननगर से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की है और डीएसपी कोचिंग मोहिउद्दीननगर में तैयारी कर रही थी।
गुरुवार को मैट्रिक का रिजल्ट प्रकाशित होने के साथ ही बेहतर परिणाम मिलने से गांव में खुशी का माहौल है। सुप्रिया के परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
सुप्रिया ने बताया कि वह डाॅक्टर बनकर मानव सेवा करना चाहता है। उसने कहा कि अगर लक्ष्य तय कर लिया जाए, तो सफलता पाना आसान होता है। सुप्रिया की सफलता पर उसके शिक्षक शिव कृष्णा, देवेंद्र कुमार, सुमन कुमार, प्रवीण कुमार चौधरी आदि ने बधाई दी है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…