National

समस्तीपुर : शादीशुदा युवक ने विधवा से की शादी, घर पहुंचने पर मचा बवाल, हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में शादीशुदा एक युवक ने विधवा से शादी की जिसके बाद घर पहुंचने पर जमकर बवाल हुआ। जानकारी के अनुसार हसनपुर क्षेत्र अंतर्गत दुधपुरा गांव निवासी कुमिन्द्र दास के पुत्र मिथुन कुमार दास को सिंघिया थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र साह की पत्नी हेमा देवी से प्रेम हो गया। बीते कुछ महीने पहले दोनों युगल घर से भागकर दूसरे राज्य चले गए, जहां दोनों ने शादी कर ली।

इसके कुछ दिन बाद जब दोनों गांव आये तो यहां पर युवक के परिजनों ने महिला को रखने से इंकार कर दिया। महिला ने समाज के बुद्धिजीवियों को घटना की सूचना दी और एक पंचायत बैठाया। इसके बाद वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सरपंच समेत पंचायत में शामिल समाज के लोगों ने मामला को सुलझाने में लगे रहे लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया।

बताते चलें कि मिथुन कुमार दास की पहली पत्नी और दो बच्चे है। वहीं महिला हेमा देवी को भी पहले से दो पुत्र व एक पुत्री हैं वहीं पति गुजर चुके है। विधवा महिला अपने बच्चों को छोड़कर युवक के साथ घर से फरार होकर शादी कर ली। अब युवक के परिजन महिला को अपने घर में रखने से इंकार कर रहा हैं। जबकि महिला युवक के साथ रहने की बात कर रही है।

इस दौरान महिला हेमा देवी ने बताया की उन दोनों के बीच वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 महीना पूर्व घर से फरार होकर दोनों ने दूसरे राज्य में शादी किए। इसके बाद दोनों वहीं एक साथ रहकर मेहनत-मजदूरी करते रहे। जब घर आए तो इनके परिजन रखने को राजी नहीं हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago