समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के जान घाट के निकट एक युवती के नदी में छलांग लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की खबर फैलते ही परिजनों समेत बड़ी संख्या लोग मौके पर पहुँच गये। परिजनों ने नदी के किनारे से युवती का पर्स, जुती व कपड़ा देख पहचान की। घटनास्थल पर एक ब्लेड व खून के काफी धब्बे होने से लोग लड़की द्वारा ब्लेड से अपने हाथ का नस काटने का संदेह जता रहे थे।
युवती महमदा गांव की रहने वाली बतायी गयी है। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो युवती जान घाट मंदिर के निकट अपनी स्कूटी लगाकर नदी किनारे चली गयी। बाद में नदी में छलांग लगा दी। घटना को लेकर परिजन स्तब्ध है। जानकारी के अनुसार उक्त लड़की की शादी मई महीने में तय की गई थी। लड़की अपने स्वभाव से काफी अच्छी एवं शिक्षित भी थी। पूसा के ही उमा पांडे कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी। वहीं एक स्कूल में वह पढ़ाती भी थी। इधर थानाध्यक्ष निशा भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोताखोरों की मदद से नदी में शव को ढूढने का प्रयास किया जा रहा है।
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…