समस्तीपुर/पूसा :- पूसा थाना क्षेत्र में घर से दवा लेने स्कूटी से बाजार निकली युवती का शव एक दिन बाद रविवार को नदी से बरामद कर लिया गया है। वह शनिवार को जानघाट नदी किनारे अपना सारा सामान छोड़ आत्महत्या की नीयत से नदी में छलांग लगा दी थी। युवती की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा वार्ड संख्या आठ निवासी अर्जुन भगत की पुत्री सावित्री कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानघाट नदी किनारे इमली के पेड़ के नीचे से युवती का स्कूटी, एक ब्लेड, एक लेडी बैग, एक जोड़ी जूते, आधार कार्ड बरामद किया था। जबकि सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसके सामान को देखकर उसकी पहचान की थी।
इस संबंध में युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी पुत्री सावित्री कुमारी यह कहकर घर से निकली थी कि वह दवा लाने पूसा बाजार जा रही है। घर से निकलने के करीब एक घंटा बाद ही उनकर मोबाइल पर फोन आया कि उनकी पुत्री का सारा सामान जानघाट स्थित इमली पेड़ के पास पड़ा हुआ है। साथ ही वहां पर ढ़ेर सारा खून भी फैला हुआ है।
आशंका जताई जा रही है कि युवती ने सारा सामान नदी किनारे छोड़कर आत्महत्या की नीयत से ब्लेड से हाथ का नस काट पानी में छलांग लगा दी हो। घटना के बाद से ही युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं शव मिलने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। युवती के परिजनों का यह भी कहना है कि कुछ महीनों बाद ही उसकी शादी होने वाली थी। इस संबंध में पूसा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…