National

समस्तीपुर के छात्र की पटना में हत्या, IIT की कर रहा था तैयारी, लाज के कमरे से मिला शव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना के बहादुरपुर थाना पुलिस ने रविवार को रामकृष्ण कालोनी से आइआइटी की तैयारी कर रहे समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र का शव बरामद किया है। सरस्वती लाज के चौथे तल्ला स्थित ब्लाक डी में कमरा संख्या एक से यह शव बरामद किया गया। इसमें रहने वाला 17 वर्षीय छात्र राहुल आइआइटी की तैयारी कर रहा था। उसकी हत्‍या काफी पहले हो गई थी। कमरे से दुर्गंध उठने के बाद इसका पता चला।

लाॅज के केयर टेकर सहित दो लोगों से पूछताछ :

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बदमाशों ने क्रूरता से छात्र की हत्या की है। उसके शरीर पर चाकू से वार, गर्म बर्तन से शरीर दागने, गले पर जख्म के निशान मिले हैं। बदमाशों ने तड़पाने के बाद छात्र की गला दबाकर हत्या की है। थानाध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि स्वजनों के आने के बाद ही रविवार को लाज कमरा खोल फोरेंसिक टीम से कमरे की जांच करा शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा गया। मामले में लाज के केयर टेकर समेत दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

कमरे से दुर्गंध उठने के बाद हुआ शक :

सरस्वती लाज के छात्रों ने बताया कि शनिवार की देर शाम कमरे से दुर्गंध उठने, कमरे का अंदर से बंद रहने तथा राहुल के बाहर नहीं निकलने पर शक हुआ। इस बात की सूचना छात्रों ने लाज के केयर टेकर शंभुनाथ सिंह को दी। केयर टेकर ने राहुल के मित्र के पिता को कमरे बंद होने की सूचना दी। उन्होंने राहुल के स्वजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस ने भी स्वजनों को सूचना दी।

कमरे की चौकी पर छात्र का शव पेट के बल पड़ा मिला :

रविवार को स्वजनों के समक्ष पुलिस ने फारेंसिक जांच टीम के समक्ष सरस्वती लाज के चौथे तल्ला ब्लाक डी का कमरा संख्या एक खुलवाया। कमरे की चौकी पर छात्र राहुल का शव पेट के बल पड़ा था। मुंह से खून निकला, गर्दन, छाती, पेट, हाथ समेत अन्य अंगों पर जलने के बाद फोड़ा के निशान दिखे। छात्र की दोनों आंखें बाहर की ओर निकली हुई दिखीं और चेहरे पर चाकू के गहरे निशान भी दिखे। गर्दन पर भी मिले जख्म इंगित कर रहा था कि काफी प्रताड़ना देने के बाद छात्र की गला दबा हत्या की गई है। एफएसएल की टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया।

समस्तीपुर का रहनेवाला था छात्र :

स्वजनों ने बताया कि समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमराहा गांव के किराना कारोबारी सुनील कुमार राय का बड़ा पुत्र राहुल ने पिछले वर्ष रोसड़ा से मैट्रिक परीक्षा पास कर इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ दस माह से बहादुरपुर के सरस्वती लाज में रह कर आईआईटी की तैयारी के लिए भौतिक शास्त्र की कोचिंग कर रहा था।

तीन संदिग्ध बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच :

डीएसपी अमित शरण ने बताया कि जहां छात्र पढ़ता था, वहां भी किसी से झगड़ा हुआ था। बहादुरपुर थानाध्यक्ष रिजवान अहमद खान ने बताया कि 28 मार्च से वह कमरे में अकेले रह रहा था। साइकिल चोरी को लेकर कमरे के पार्टनर से राहुल का विवाद हुआ था। बहादुरपुर थाना में मृतक छात्र के स्वजनों ने बताया कि मोबाइल गेम खेलने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी कारण 28 अप्रैल से राहुल कमरे में अकेले रह रहा था। स्वजनों की मानें तो राहुल दूसरे लाज में जाना चाह रहा था। स्वजनों का आरोप है कि एक अप्रैल को केयर टेकर ने दूसरे लाज में जाने से रोक दिया।

दादा बोले- एक अप्रैल की रात हुई थी अंतिम बात :

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मृतक छात्र के दादा जगदीश राय ने बताया कि एक अप्रैल की रात लगभग साढ़े नौ बजे मोबाइल पर स्वजनों से अंतिम बात हुई है। उसी रात साढ़े बारह बजे उसने शुभ रात्रि का संदेश भी भेजा। दादा के अनुसार भाइयों में राहुल बड़ा और शिवा छोटा था। बड़ी बहन खुशबू की शादी हो चुकी है।

कमरे से चाकू, खून सना कपड़ा व बर्तन बरामद :

बहादुरपुर पुलिस ने कमरा संख्या एक से चाकू, खून से सना कपड़ा,जला हुए चाय बनाने का बर्तन समेत अन्य सामान बरामद किया। स्वजनों ने बताया कि चाय बनाने के बर्तन से ही राहुल के शरीर को दागा प्रताड़ना दिया है। स्वजनों का कहना है कि कमरा का छिटकिनी अंदर से बंद पाया गया। किवाड़ के ऊपर रोशनदान से छिटकिनी खोला गया। बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जल्द ही कांड का खुलासा होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

23 घंटे ago