National

समस्तीपुर : MLC चुनाव के प्रचार का थम गया शोर, 4 अप्रैल को होगा मतदान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार विधान परिषद की स्थानीय निकाय प्राधिकार कोटे की एक सीट पर 4 अप्रैल को चुनाव कराये जायेंगे। जबकि 7 अप्रैल को मतों की गणना की जायेगी। इस चुनाव के लिए शानिवर शाम 4 बजे प्रचार का शोर थम गया। अब प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील कर सकते हैं। सभा या मीटिंग करने पर प्रत्याशियों पर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सार्वजनिक सभा, स्टार प्रचारकों के दौरे और दिग्गज नेताओं के चुनावी अभियान पर रोक लग गयी।

गौरतलब है कि समस्तीपुर में एक सीट के लिए 20 बूथों पर 4 अप्रैल को मतदान होगा। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। कुल आठ प्रत्याशी मैदान में है। इस चुनाव में समस्तीपुर जिले के कुल 5,568 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं निरक्षर निर्वाचकों की संख्या 126 है। वह सहयोगी की मदद से मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतों की गिनती 7 अप्रैल को होगी। सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, जिला पार्षद एवं जिला अंतर्गत सभी सांसद तथा विधायक इसके मतदाता होंगे। कुल मतदान केंद्र 20 है। यह सभी प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित रहेगा। मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि कि सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है :
  1. कल्याणपुर – 463,
  2. वारिसनगर-288,
  3. खानपुर -285,
  4. समस्तीपुर-233,
  5. पूसा-220,
  6. ताजपुर- 182,
  7. सरायरंजन-283,
  8. मोरवा-281,
  9. पटोरी- 209,
  10. मोहनपुर-175,
  11. मोहिउद्दीननगर- 260,
  12. विद्यापतिनगर-232,
  13. दलसिंहसराय-217,
  14. उजियारपुर-452,
  15. विभूतिपुर- 499,
  16. रोसड़ा-232,
  17. शिवाजीनगर- 283,
  18. सिंघिया-235,
  19. हसनपुर-332
  20. बिथान 207

मतपत्र पर अभ्यर्थी का नाम के साथ रहेगा फोटो :

मतपत्र पर अभ्यर्थी का नाम एवं फोटो दर्ज रहेगा। किंतु चुनाव चिन्ह अंकित नहीं रहेगा। इस चुनाव में अमिट स्याही का प्रयोग नहीं किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान करने के लिए बैगनी रंग का स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे मतदाता अपना मतदान कर सकते हैं। अन्यथा मतपत्र अस्वीकृत हो जाएगा। मतपत्र पिंक कलर में होगा। वहीं मतगणना 07 अप्रैल को सुबह 8 बजे से समस्तीपुर कॉलेज पर होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

3 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

5 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

7 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

8 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

8 घंटे ago