समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत स्थित मंजिल मुबारक चौक के समीप गड्ढे में एक अज्ञात अधेड़ को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर फेंक दिया। अज्ञात जख्मी की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई गई है। गांव के ही शिक्षक मो. बाबर ने 102 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर को दी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस भेजकर गंभीर रुप से जख्मी अधेड़ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में प्राथमिक उपचार कराकर जख्मी की स्थिति को गंभीर देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मामले को स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…